महिलाओं के वॉशरूम के दरवाजे पर किया छेद, फिर लगा दिया मोबाइल, युवक ने रिकॉर्ड किया वीडियो
महिलाओं के वॉशरूम के दरवाजे पर किया छेद, फिर लगा दिया मोबाइल, युवक ने रिकॉर्ड किया वीडियो! Record Video in Ladies Toilet
केरल: Record Video in Ladies Toilet यहां का लुलु मॉल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरसअल यहां एक युवक बुर्का पहनकर महिलाओं के शौचालय में घुस आया है। बताया जा रहा है कि वो महिलाओं का वीडियो बना रहा था। युवक की हरकत देखकर महिलाओं ने तुरंत सिक्योरिटी वालों को जानकारी दी, जिसके बाद सिक्योरिटी वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Record Video in Ladies Toilet मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एक आईटी इंजीनियर है। बताया गया कि इंफोपार्क स्थित एक आईटी फर्म में काम करने वाला आरोपी बुर्का पहनकर महिलाओं के शौचालय में घुस गया और अपना मोबाइल वहां रख दिया। उसने अपना फोन एक छोटे कार्डबोर्ड बॉक्स में रखा। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए उसमें एक छेद किया और उसे वॉशरूम के दरवाजे पर चिपका दिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। शौचालय के बाहर इंतजार करने लगा।
बताया गया कि उसके संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। पूछताछ से पता चला कि वह वॉशरूम के अंदर की दृश्यों को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था। इसके बाद आरोपी का बुर्का और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इससे पहले भी कहीं ऐसी हरकतें की हैं।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसी दिन आईपीसी की धारा 354 (सी) (ताक-झांक) और 419 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई के तहत अपराध के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। कलामासेरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को लुलु मॉल में हुई। युवक का नाम अभिमन्यु है।

Facebook


