दिल्ली में सुबह उमस भरी रही, दिन में बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह उमस भरी रही, दिन में बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह उमस भरी रही, दिन में बारिश के आसार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 21, 2022 11:12 am IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली में रविवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत रही। विभाग ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएडी ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में