जगदंबिका पाल एक दिन के मुख्यमंत्री थे, ‘नायक’ फिल्म उन पर बनी थी: हनुमान बेनीवाल

जगदंबिका पाल एक दिन के मुख्यमंत्री थे, ‘नायक’ फिल्म उन पर बनी थी: हनुमान बेनीवाल

जगदंबिका पाल एक दिन के मुख्यमंत्री थे, ‘नायक’ फिल्म उन पर बनी थी: हनुमान बेनीवाल
Modified Date: July 29, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: July 29, 2026 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को लोकसभा में हल्के-फुल्के अंदाज में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल के अतीत के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पाल उत्तर प्रदेश में एक दिन के मुख्यमंत्री थे और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ‘नायक’ उनके ऊपर ही बनी थी।

बेनीवाल ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने पीठासीन सभापति पाल से उन्हें बोलने के लिए पर्याप्त समय देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप उत्तर प्रदेश के एक दिन के मुख्यमंत्री रहे थे तो अच्छी व्यवस्था की थी। फिल्म ‘नायक’ आपके ऊपर ही बनी थी।’’

उल्लेखनीय है कि फ़रवरी 1998 में पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राजनीतिक उठापटक के चलते उनका कार्यकाल केवल 31 घंटे (लगभग एक दिन) का रहा, जिसके बाद अदालत के आदेश और शक्ति परीक्षण के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में