BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होने पर जयराम ठाकुर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होने पर जयराम ठाकुर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होने पर जयराम ठाकुर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Bhasha
Published: 08 Aug 2026 | 8:13 pmModified: 08 Aug 2026 | 8:13 pm

शिमला, आठ अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीखों की घोषणा में कथित देरी को लेकर उच्च न्यायालय का रुख करने की शनिवार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार दो दिन के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं करती है तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव परिणाम आने के बावजूद सरकार जनता के जनादेश को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा नेता ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि उसने चुनावों को अनिश्चितकाल तक टालने के लिए पंचायती राज नियमों में संशोधन किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले नियमों में प्रावधान था कि परिणाम घोषित होने के सात दिन के भीतर ये चुनाव कराए जाएं। हालांकि, सरकार ने 18 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से इन नियमों में संशोधन कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिमला जिला परिषद में 25 निर्वाचित सदस्य हैं, जिनमें से 13 भाजपा समर्थित हैं। इसके अलावा कुछ अन्य निर्वाचित सदस्य भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।’’

ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रशासन मुख्यमंत्री के राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है और जानबूझकर लोकतांत्रिक जनादेश को दबाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपायुक्त कार्यालय को कांग्रेस पार्टी का कार्यालय नहीं बनाया जा सकता। पिछले तीन दिन से शिमला के उपायुक्त से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात तक नहीं हो पाई है।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘यदि अधिकारी राजनीतिक दबाव के आगे झुकते हैं तो लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास गंभीर रूप से कमजोर होगा।'

उन्होंने आगाह किया कि यदि अधिकारी चुनाव नहीं कराते हैं तो वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

भाषा आशीष माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शिमला जिला परिषद चुनाव की तारीखें घोषित नहीं होने पर जयराम ठाकुर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm