जयपुर नगर निगम का जमादार 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर नगर निगम का जमादार 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर नगर निगम का जमादार 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: July 2, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: July 2, 2026 4:27 pm IST

जयपुर, दो जुलाई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को जयपुर नगर निगम के हवामहल-आमेर जोन में तैनात एक जमादार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामसिंह यादव (28) सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के किशोरपुरा गांव का निवासी है और वर्तमान में नगर निगम की पट्टा शाखा में जमादार के रूप में कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि आरोपी परिवादी के पिता के नाम पर मकान का पट्टा जारी करने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

गुप्ता ने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने के बाद उप महानिरीक्षक (द्वितीय) ओमप्रकाश मीणा की निगरानी में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में जाल बिछाया गया, जिस दौरान आरोपी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल


लेखक के बारे में