अतिसार के मामलों को रोकने में जल जीवन मिशन अहम साबित हो रहा : जलशक्ति मंत्रालय

अतिसार के मामलों को रोकने में जल जीवन मिशन अहम साबित हो रहा : जलशक्ति मंत्रालय

अतिसार के मामलों को रोकने में जल जीवन मिशन अहम साबित हो रहा : जलशक्ति मंत्रालय
Modified Date: July 30, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: July 30, 2026 5:07 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भारत सरकार 16 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ‘ स्टॉप डायरिया अभियान-2026’ चला रही है और इसमें हर ग्रामीण इलाकों में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत शुरू ‘हर घर नल से जल’योजना अहम भूमिका निभा रही है। जलशक्ति मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

एक बयान के मुताबिक स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और ग्रामीण विकास सहित केंद्र सरकार के सात अहम मंत्रालयों और विभागों ने मिलकर यह देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य अतिसार (डायरिया) और दूषित पानी से होने वाली अन्य बीमारियों को रोकना है, जिनका खतरा मॉनसून के दौरान विशेष तौर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में बढ़ जाता है।

मंत्रालय ने बताया कि यह अभियान भारत के जनस्वास्थ्य के नज़रिए में एक अहम बदलाव को रेखांकित करता है, क्योंकि अतिसार का इलाज केवल एक चिकित्सा मामला नहीं है, बल्कि यह पानी की गुणवत्ता, साफ-सफाई,स्वच्छता और समुदाय के व्यवहार से भी गहराई से जुड़ा है।

बयान में कहा गया कि जल जीवन मिशन ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल तक पहुंच बेहतर बनाकर इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में