जलील ने कुछ गलत नहीं किया: केरल के मुख्यमंत्री विजयन

Ads

जलील ने कुछ गलत नहीं किया: केरल के मुख्यमंत्री विजयन

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 15 सितंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी के टी जलील का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि जलील ने कोई गलत काम नहीं किया और वह अपने “राजनीतिक रुख” के चलते कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा भाजपा के निशाने पर हैं।

जलील को विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने उपस्थित होना पड़ा था।

इस मामले को लेकर जलील कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा के निशाने पर हैं और विपक्ष जलील के विरोध में राज्यभर में प्रदर्शन कर रहा है।

जलील पर आरोप है कि उन्होंने एफसीआरए का उल्लंघन करते हुए राजनयिक माध्यम से कुरान की कई खेप मंगाई।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं और राज्य की शांति भंग करना चाहती हैं। जिनकी जलील से पुरानी दुश्मनी है वह उनकी आलोचना कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जलील को उनके राजनीतिक रुख के लिए निशाना बनाया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि उनका रुख क्या है। उन्होंने एक पार्टी छोड़कर वामपंथ का दामन बहुत पहले थाम लिया था। लेकिन आईयूएमएल को यह पसंद नहीं आया।”

भाषा यश शफीक