ICC Men’s ODI T20 World Cup New Format : ICC का बड़ा ऐलान! बदल गया वनडे और T20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब ऐसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

Ads

आईसीसी ने वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। नए सिस्टम के तहत ग्रुप स्टेज, सुपर राउंड और नॉकआउट मुकाबलों का पूरा ढांचा बदल जाएगा, जिससे टूर्नामेंट और रोमांचक होगा।

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 09:57 PM IST

ICC Men's ODI T20 World Cup New Format / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • ICC ने वनडे और टी20 विश्व कप के नए फॉर्मेट को मंजूरी दी।
  • 2028 टी20 विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम भी लागू होगा।
  • एसोसिएट देशों के लिए 16 टीमों के नए वैश्विक टी20 टूर्नामेंट को सैद्धांतिक मंजूरी मिली।

नई दिल्ली : ICC Men’s ODI T20 World Cup New Format अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने दो सबसे बड़े पुरुष टूर्नामेंट वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। एडिनबर्ग में हुई वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया, जिसका उद्देश्य हर मुकाबले को अधिक रोमांचक बनाना है। इसके साथ ही ICC ने 2028 टी20 विश्व कप के क्वालिफिकेशन सिस्टम और एसोसिएट देशों के लिए एक नए टूर्नामेंट के प्रस्ताव को भी समर्थन दिया है।

वनडे विश्व कप का नया फॉर्मेट

अब 14 टीमों वाला यह टूर्नामेंट तीन चरणों में होगा। पहले चरण में रैंकिंग की अंतिम तीन टीमें 12वीं, 13वीं और 14वीं ‘सुपर सीरीज’ खेलेंगी, जिसमें से शीर्ष टीम आगे बढ़ेगी। Icc World Cup Format  दूसरे चरण ग्रुप स्टेज में 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और अगली एक सर्वश्रेष्ठ टीम ‘सुपर-7’ तीसरे चरण में पहुंचेंगी। सुपर-7 की सातों टीमें आपस में खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

टी20 विश्व कप का नया फॉर्मेट

अब ग्रुप स्टेज में चार के बजाय पांच ग्रुप होंगे, जिनमें चार-चार टीमें होंगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें ‘सुपर-10’ चरण में पहुंचेंगी, जहां 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आपस में एलिमिनेटर मैच खेलकर बाकी दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए भिड़ेंगी।

2028 टी20 विश्व कप क्वालिफिकेशन व नया टूर्नामेंट

2028 के लिए नया क्वालिफिकेशन ढांचा मंजूर किया गया है, जिसके तहत स्कॉटलैंड को सीधे यूरोप रीजनल फाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं, एसोसिएट देशों के लिए 16 टीमों वाले नए वैश्विक टी20 टूर्नामेंट के प्रस्ताव को सिद्धांत रूप से समर्थन मिला है, जिसे नवंबर में वित्तीय समिति की समीक्षा के बाद अंतिम मंजूरी मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

ICC ने किस टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव किया है?

ICC ने पुरुष वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप दोनों के फॉर्मेट में बदलाव को मंजूरी दी है।

T20 World Cup में क्या नया होगा?

अब पांच ग्रुप होंगे और शीर्ष टीमें सुपर-10 चरण में पहुंचेंगी।

क्या 2028 T20 World Cup के क्वालिफिकेशन सिस्टम में भी बदलाव हुआ है?

हां, ICC ने 2028 टी20 विश्व कप के लिए नया क्वालिफिकेशन ढांचा भी मंजूर किया है।