जम्मू कश्मीर के डोडा में चिनाब नदी में गिरी कार: दो लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू कश्मीर के डोडा में चिनाब नदी में गिरी कार: दो लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू कश्मीर के डोडा में चिनाब नदी में गिरी कार: दो लोगों की मौत, एक घायल
Modified Date: September 28, 2024 / 06:14 pm IST
Published Date: September 28, 2024 6:14 pm IST

जम्मू, 28 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में गिर गयी जिससे एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य किशोरी घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गरसू गांव के पास दोपहर करीब 1:45 बजे हुई जब तीनों लोग किश्तवाड़ जिले में अपने गांव द्राबशाला जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कार के 200 फुट नीचे नदी में गिरने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

उसने बताया कि इमरान हुसैन (35) और सुमैया (17) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि इकरा बानो (16) को बचा लिया गया और उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर थी।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में