जम्मू, 30 (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख विकास पहलों की समीक्षा तथा शासन संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अपना कार्यालय स्थानांतरित करने से पहले जम्मू में अब्दुल्ला की अध्यक्षता में यह मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर बताया, ‘मुख्यमंत्री ने आज सुबह जम्मू में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रमुख विकास पहलों और आगामी अवधि के लिए शासन संबंधी प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।’
अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अटल डुल्लो सहित सकीना इटू, जावेद अहमद राणा, जावेद अहमद डार, सतीश शर्मा तथा अन्य मंत्री उपस्थित थे।
भाषा मनीषा
मनीषा