जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
Modified Date: January 17, 2023 / 09:32 pm IST
Published Date: January 17, 2023 9:32 pm IST

श्रीनगक, 17 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और आतंक समर्थक प्रणालियों तथा नार्को-टेरर मॉड्यूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सिंह ने आज शाम यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में कश्मीर जोन के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

अधिकारी ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के डीजीपी श्री दिलबाग सिंह ने पीसीआर कश्मीर में अपराध/सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। आतंक समर्थक प्रणाली, नारकोटिक्स और नार्को आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया।”

उन्होंने कहा कि डीजीपी ने घाटी में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में