जम्मू-कश्मीर: बारामूला में मादक पदार्थ तस्कर की दुकान ध्वस्त की गई

Ads

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में मादक पदार्थ तस्कर की दुकान ध्वस्त की गई

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:24 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:24 PM IST

श्रीनगर, 10 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को कथित मादक पदार्थ तस्कर से जुड़ी एक दुकान को ध्वस्त कर दिया और उसकी अन्य इमारतों को भी कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई बारामूला के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में और कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह पालन करते हुए की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस ने कथित तस्कर रियाज अहमद खान की एक दुकान को ध्वस्त कर दिया और उसकी इमारतों को कुर्क कर लिया।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में संलिप्त आरोपी से संबंधित संपत्ति को ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थ के तस्करों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।’’

भाषा

राखी धीरज

धीरज