जम्मू-कश्मीर : दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर : दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर : दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Modified Date: July 9, 2024 / 08:19 pm IST
Published Date: July 9, 2024 8:19 pm IST

श्रीनगर, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुलाम रसूल भट, उनका बेटा और दो बेटियां सोमवार रात हंदवाड़ा के राजवार इलाके में पीने का पानी लेने के लिए घर से निकले थे कि तभी कांचकी गांव में वह दुर्घटना का शिकार हो गये।

अधिकारी ने बताया कि चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में