जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, चार जवान घायल

Ads

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, चार जवान घायल

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 07:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

श्रीनगर, 27 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में चार जवान घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवानों का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ अनंतनाग जिले के शम्सीपोरा इलाके में सेना के सड़क खोलने वाले दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। छर्रे लगने से चार जवान घायल हो गए ।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश