जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया
जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में कुख्यात अपराधी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया
जम्मू, 11 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक कुख्यात अपराधी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंचारी तहसील के मीर मोहरा सरोथी निवासी राकेश कुमार उर्फ ’राकू’ सार्वजनिक शांति के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था, जिससे अधिकारियों को उसे प्रशासनिक कानून के तहत हिरासत में लेना पड़ा।
उन्होंने बताया कि राकू के खिलाफ उधमपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं।
अधिकारी ने बताया कि उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पीएसए के तहत कुमार की हिरासत के लिए एक डोजियर तैयार किया था।
उन्होंने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
भाषा साजन नरेश
नरेश

Facebook


