जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत, एक अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत, एक अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर : डोडा में वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत, एक अन्य घायल
Modified Date: April 2, 2024 / 03:20 pm IST
Published Date: April 2, 2024 3:20 pm IST

जम्मू, दो अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना असर-बुलंदपुर में उस समय हुई जब एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हो गये ।

उन्होंने कहा कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां कमल सिंह (27) को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घायल रणजीत सिंह की हालत गंभीर है।

भाषा रंजन रंजन अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में