जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, एक जवान घायल
श्रीनगर, 22 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी

Facebook


