जम्मू-कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, तीन जवान घायल
Modified Date: December 21, 2023 / 07:17 pm IST
Published Date: December 21, 2023 7:17 pm IST

जम्मू, 21 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर बृहस्पतिवार को घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सेना के वाहनों पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि ये वाहन बुफलियाज के पास के एक इलाके से जवानों को ले जा रहे थे। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार रात से जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के ट्रक और जिप्सी पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए।

रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था और मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में