जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 10, 2024 / 03:56 PM IST,
    Updated On - February 10, 2024 / 03:56 PM IST

जम्मू, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों से खचाखच भरा वाहन शुक्रवार देर शाम को गुलाबगढ़-मचैल मार्ग पर हाकू गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उन्होंने बताया कि तीन लोग दयाकृष्ण (36), सबिता देवी (30) और 15 दिन का नवजात इस दुर्घटना में मारे गये जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया।

किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने दुर्घटना में मारे गये लोगों को जिला रेड क्रॉस कोष के अंतर्गत 50-50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपये की तत्काल अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत