Modi Cabinet expansion 2026: मोदी कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कई दिग्गजों की हो सकती है मंत्रिमंडल से छुट्टी / Image: x
नयी दिल्ली: Modi Cabinet expansion 2026 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच हुई है। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।” इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की थी। इन बैठकों को संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Modi Cabinet expansion 2026 हाल में केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। वह अल्पसंख्यक तथा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए पुनः उम्मीदवार नहीं बनाया और उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया। इसके अलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह का भी राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें उच्च सदन के लिए दोबारा नामित नहीं किया गया है। वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। वह अगस्त 2024 में राजस्थान से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को और बल मिला है।
Union Minister for Home Affairs and Cooperation Shri Amit Shah called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/rCfkxDDKmO
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 25, 2026
इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट में संभावित फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह पीएम मोदी की राष्ट्रपति से यह मुलाकात पद्म पुरस्कार समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में हुई है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।