जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: September 13, 2024 / 05:13 pm IST
Published Date: September 13, 2024 5:13 pm IST

जम्मू, 13 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक ट्रक सड़क से फिसलकर 250 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डोडा से किश्तवाड़ जा रहा एक ट्रक महलोरी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक सड़क से फिसलकर 250 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आमिर और आसिफ के रूप में हुई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में