जम्मू-कश्मीर: डोडा में एक वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर: डोडा में एक वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर: डोडा में एक वाहन खाई में गिरा,  दो लोगों की मौत
Modified Date: October 20, 2024 / 11:11 am IST
Published Date: October 20, 2024 11:11 am IST

जम्मू, 20 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक मालवाहक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गंडोह क्षेत्र के बत्तरा गांव के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शकील अहमद (20) और मोहम्मद सयाम (18) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भाषा प्रीति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में