जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
Modified Date: September 16, 2023 / 11:19 am IST
Published Date: September 16, 2023 11:19 am IST

श्रीनगर, 16 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके हथलंगा के उरी क्षेत्र में शनिवार सुबह मुठभेड़ छिड़ गई। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।

कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।”

साइट पर बाद में दी गई जानकारी में बताया गया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और इलाके में तलाश अभियान जारी है।

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

भाषा

अभिषेक पारुल

पारुल


लेखक के बारे में