जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 01:23 PM IST

श्रीनगर, दो अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध मददगार को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि के करीब बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (9 मिमी) के साथ एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना