जम्मू-कश्मीर, आतंकियों ने फिर एक पुलिसकर्मी का अपहरण किया
जम्मू-कश्मीर, आतंकियों ने फिर एक पुलिसकर्मी का अपहरण किया
श्रीनगर। आतंकवादियों ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकियों ने एसपीओ मुदासिर अहमद लोन का अपहरण शुक्रवार रात चैनात्तर स्थित उसके घर से कर लिया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलिसकर्मी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि आतंकियों ने पिछले हफ्ते ही आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में घर छुट्टी बिताने आए एक पुलिसकर्मी सलीम शाह का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें : युवा दिलों की धड़कन दर्शन रावल ने खोले कई राज, जानिए उनकी पहली और दूसरी मोहब्बत के बारे में
सलीम शाह के मामले में कुलगाम के मुतलहामा गांव में एक रात ऑटोमेटिक हथियारों से लैस करीब 4 आतंकियों ने उसके परिवार के सभी सदस्यों को एक जगह जमा किया और फिर सलीम शाह को अपने साथ चलने ले गए थे। बाद में उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।
डेस्क, IBC24

Facebook


