जम्मू कश्मीर, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय युवकों की सुरक्षाबलों से झड़प भी हुई। ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित गनी गुंड इलाके में हुई।
दरअसल शनिवार रात उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ की खबर आई थी। सेना को सूचना मिली थी कि उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : रांची में ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ लॉन्च, 50 करोड़ लोगों को मिलेगा हेल्थ कवर
सूचना के बाद सुरक्षा बल ने पुलिस टीम के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


