Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News: जेल से भागे तीन नाबालिग, दो पाकिस्तानी भी शामिल, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला

Ads

Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News: जम्मू-कश्मीर में दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी जेल से फरार होंगे। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से नाबालिग

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 11:22 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:23 PM IST

Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर में दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी जेल से फरार होंगे।
  • जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से नाबालिग कैदी हुए फरार।
  • फरार होने वालों में दो नाबालिग शामिल है।

Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी जेल से फरार होंगे। आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार केंद्र) में सोमवार की शाम सजा काट रहे तीन नाबालिग कैदी फ़िल्मी अंदाज में फरार हुए हैं। सोमवार शाम करीब 17:05 बजे हुई इस घटना में आरोपियों ने न केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, बल्कि अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फरार होने वालो में 2 पाकिस्तानी शामिल

Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News:  मिली जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि, फरार होने वाले तीन में से दो कैदी पाकिस्तानी नागरिक है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कैदी गैलरी में खड़े पुलिसकर्मियों गोली चलाता है। एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचते हुए दिख रहा है। गोलीबारी के बाद जुवेनाइल सेंटर से फरार हो जाते हैं।

फरार नाबालिकों अपराधियों के नाम:-

अहसान अनवर: पुत्र मोहम्मद अनवर, निवासी ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान)
मोहम्मद सनाउल्लाह: पुत्र मोहम्मद, निवासी पाकिस्तान
करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा: निवासी आरएस पुरा, जम्मू

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक कहानी

Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News:  इस मामले में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। (Jammu-Kashmir Juvenile Jail Break News) इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसी (GMC) जम्मू रेफर कर दिया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-