जम्मू: पार्क में युवक का शव मिला, आत्महत्या का संदेह

Ads

जम्मू: पार्क में युवक का शव मिला, आत्महत्या का संदेह

  •  
  • Publish Date - April 22, 2025 / 12:19 PM IST,
    Updated On - April 22, 2025 / 12:19 PM IST

जम्मू, 22 अप्रैल (भाषा) जम्मू में मंगलवार को एक पार्क में एक युवक का शव मिला, जिसे गोली लगी हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवक पिछले कुछ दिन से लापता था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि गांधी नगर के डिगियाना इलाके में स्थित पार्क से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, रानी तालाब निवासी सूर्यवंश चौधरी के सिर के दाहिने हिस्से पर गोली का निशान था और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अपने पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मारी है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंसी था या नहीं।

भाषा यासिर वैभव

वैभव