टिकट जांच अभियान से जम्मू रेलवे मंडल को मई में 66.50 लाख रुपये की कमाई हुई

टिकट जांच अभियान से जम्मू रेलवे मंडल को मई में 66.50 लाख रुपये की कमाई हुई

टिकट जांच अभियान से जम्मू रेलवे मंडल को मई में 66.50 लाख रुपये की कमाई हुई
Modified Date: June 1, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:12 pm IST

जम्मू, एक जून (भाषा) उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेलवे राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए मई 2026 में अपने अधिकार क्षेत्र में एक विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करके 66.50 लाख रुपये की कमाई की।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 31 मई तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रेलवे ने महीने भर चले इस अभियान के दौरान बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ 12,693 मामले दर्ज किए।

आंकड़ों के मुताबिक, ‘इस अभियान से 66,50,165 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।’

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टिकट जांच में शामिल कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन, ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच की गई।

उन्होंने बताया कि यह राजस्व बिना टिकट, बिना वैध पास के यात्रा करने वाले, बिना प्लेटफॉर्म टिकट के प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहने वाले यात्रियों और टिकट संबंधी अन्य अनियमितताओं के लिए वसूला गया।

जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) उचित सिंघल ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने से न केवल रेलवे को वित्तीय नुकसान होता है, बल्कि वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा भी होती है।

उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने से अक्सर सीट पर अनधिकृत कब्जा, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा होती हैं।

भाषा सुमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में