पांच जनवरी : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला एकदिवसीय मैच
पांच जनवरी : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला एकदिवसीय मैच
नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में पांच जनवरी की तारीख का एक खास स्थान है। पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।
देश दुनिया के इतिहास में पांच जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1671 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1893 : योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
1933 : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।
1970 : चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1971 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया।
1993 : करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नॉर्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।
2000 : अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ ने पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2010 : 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में 11 और 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में शामिल किया गया।
2014 : भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: पांच जनवरी : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला एकदिवसीय मैच

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm