पांच जनवरी : आज ही के दिन खेला गया था दुनिया का पहला ODI मैच, इन टीमों के बीच हुए मुकाबले में इस टीम ने मारी थी बाजी

पांच जनवरी : आज ही के दिन खेला गया था दुनिया का पहला ODI मैच, इन टीमों के बीच हुए मुकाबले में इस टीम ने मारी थी बाजी

पांच जनवरी : आज ही के दिन खेला गया था दुनिया का पहला ODI मैच, इन टीमों के बीच हुए मुकाबले में इस टीम ने मारी थी बाजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 5, 2021 5:51 am IST

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट का असली मजा टेस्ट क्रिकेट में ही है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो भद्रजन के इस खेल में एकदिवसीय क्रिकेट में असली रोमांच ढूंढते हैं। पांच जनवरी के दिन का अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है। दरअसल पहला एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।

Read More News:  सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- लेमरू अभ्यारण्य क्षेत्र के लोगों का नहीं होगा विस्थापन, आदिवासियों को 

इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। इस मैच को आस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।

देश दुनिया के इतिहास में पांच जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1671 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1893 : योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।

1933 : अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।

Read More News: सत्येंद्र यादव का गंभीर आरोप, कहा- मेरे निष्कासन के पीछे कांग्रेस से भाजपा में गए बड़े नेताओं का हाथ, लगा सवालिया निशान

1970 : चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।

1971 : इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया।

1993 : क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।

2014 : भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.