गढ़चिरौली अन्कॉउंटर में जवानो को मिली बड़ी सफलता के बाद सेना के जवानो में काफी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।जवानो में उत्साह और नई ऊर्जा का जोश आ गया है। और अब वे अपनी नक्सली अन्कॉउंटर की ख़ुशी को जश्न के तौर पर मना रहे हैं।
WATCH: Jawans celebrate after completing two successful encounters at two different locations in Gadchiroli. #Maharashtra pic.twitter.com/pSrSce6pAH
— ANI (@ANI) April 23, 2018
ज्ञात हो कि गढ़चिरौली जिले के ताड़गांव के जंगल में रविवार को 16 नक्सलियों को मार गिराने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार शाम को जिमलगाट्टा इलाके के राजाराम खंडला जंगल में 17 नक्सलियों को फिर ढेर कर दिया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार खंडला जंगल में गस्ती के लिए निकले पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने यकायक फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और तगड़ी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। अब तक करीब 33 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।ऐसे में स्वाभाविक है कि जवानों की बार बार हुई शहादत का बदला महाराष्ट्र पुलिस ने ले लिया है। और इस सफलता को उन्होंने जश्न के रूप में मनाया.
web team IBC24