झारखंड: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Ads

झारखंड: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक अधिकारी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 04:13 PM IST

गिरिडीह, पांच जुलाई (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में सार्वजनिक बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ 1.92 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बैंक की इसरी बाजार शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रह चुके आरोपी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि रांची के हेसल निवासी प्रदीप कुमार पर बड़े पैमाने पर परिचालन संबंधी धोखाधड़ी करने और रिकॉर्ड में हेराफेरी करके 1.92 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप है।

निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा, ‘‘बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक बिनोद कुमार से शिकायत मिलने के बाद हमने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’’

उन्होंने कहा, “जब हमने आरोपी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बैंक को 63 लाख रुपये पहले ही लौटा चुका है।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश