नर्मदापुरम। Narmadapuram News: जिले के माखननगर थाना क्षेत्र में स्थित एक दरगाह में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।
Narmadapuram News: दरगाह में हुई तोड़फोड़ की घटना से मुस्लिम समाज में नाराजगी है। समाज के लोगों ने दोषी की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। माखननगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-