(Upcoming IPO News/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Upcoming IPO News: शेयर बाजार में हर हफ्ते की तरह इस बार भी निवेश के नए मौके आने वाले हैं। अगले सप्ताह 4 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इसमें Devson Catalyst, Kusumgar Ltd, Laser Power & Infra और Happy Steels शामिल हैं। इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की है और दो एसएमई कैटेगरी से आएगी। वहीं, निवेशकों मे इन IPO को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इन चार IPO में Kusumgar Ltd और Laser Power & Infra मेनबोर्ड सेगमेंट के IPO होंगे। वहीं Devson Catalyst और Happy Steels SME कैटेगरी में शामिल हैं। मेनबोर्ड IPO आमतौर पर बड़े और स्थापित बिजनेस के होते हैं। जबकि SME IPO छोटे और मिड-साइज कंपनियों के होते हैं। दोनों कैटेगरी में निवेशकों के लिए अलग-अलग जोखिम और रिटर्न की संभावनाएं होती हैं।
Kusumgar Ltd का IPO 8 जुलाई को खुलेगा और 10 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 35 शेयर होंगे यानी निवेशकों को कम से कम 35 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस IPO का GMP लगभग 165 रुपये बताया जा रहा है जो लिस्टिंग पर अच्छे रिटर्न का संकेत देता है। हालांकि यह बाजार स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
Devson Catalyst का IPO 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 112 रुपये से 118 रुपये और लॉट साइज 1200 शेयरों का है। इसका GMP लगभग 8 रुपये चल रहा है। वहीं Happy Steels का IPO भी 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 62 रुपये से 66 रुपये और लॉट साइज 2000 शेयर है। इसका GMP फिलहाल शून्य बताया जा रहा है।
Laser Power & Infra का IPO भी 9 जुलाई को खुलेगा और 13 जुलाई को बंद होगा। हालांकि अभी इसके प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसका GMP फिलहाल शून्य है। निवेशकों की नजर इस IPO पर भी बनी हुई है क्योंकि आने वाले दिनों में इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।