Jharkhand Bomb News: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत के इस इलाके में मिला विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया डरा देने वाला खुलासा

Jharkhand Bomb News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक भारी भरकम लोहे की वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Jharkhand Bomb News: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत के इस इलाके में मिला विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया डरा देने वाला खुलासा

jharkhand bomb/ image source: sachin gupta x handle

Modified Date: March 22, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: March 22, 2026 1:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बहरागोड़ा में अवैध बालू उत्खनन
  • जमीन से मिला विशालकाय लोहे का बम
  • द्वितीय विश्व युद्ध का जीवित बम हो सकता

Jharkhand Bomb News: पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक भारी भरकम लोहे की वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बोरागाड़िया पंचायत के पानीपड़ा-नागुडसाई स्थित स्वर्णरखा नदी घाट पर कुछ लोग अवैध रूप से बालू निकाल रहे थे, तभी जमीन के नीचे किसी कठोर धातु से टकराने का अहसास हुआ। ग्रामीणों ने खुदाई करके लोहे की विशालकाय और अजीबोगरीब वस्तु बाहर निकाली, जिसे देखकर सभी सकते में आ गए।

East Singhbhum bomb news: बहरागोड़ा में अवैध बालू उत्खनन

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह वस्तु द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम हो सकता है। बहरागोड़ा का इतिहास हवाई अड्डे से जुड़ा होने के कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से बम को वहीं छोड़ दिया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

Burhagoda unexploded bomb: जमीन से मिला विशालकाय लोहे का बम

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बम काफी बड़ा और घातक है। इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय नहीं किया जा सकता। इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च तकनीकी कौशल की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है। दस्ते ने आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

World War II bomb found: इलाके में सुरक्षा और घेराबंदी बढ़ाई

स्थानीय प्रशासन ने बम मिलने वाले स्थान को पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है और चौकीदार तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे उस क्षेत्र की ओर न जाएं और बम के पास किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। इसके अलावा, नदी के पार पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। याद रहे कि सात माह पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र के आशुई के पास स्वर्णरखा नदी में इसी तरह का बम मिला था, जिसे प्रशासन और एयर फोर्स के सहयोग से निष्क्रिय करवा दिया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।