झारखंड: जमशेदपुर में एक घर में लूटपाट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: जमशेदपुर में एक घर में लूटपाट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक घर से कथित तौर पर लूटपाट के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नौ अक्टूबर की रात कदमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिए गए तथा इन सभी की कीमत करीब 20 लाख रुपये थी।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सिटी) कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद सद्दाम, फहीम आलम, कृष्ण लोहार उर्फ पाडी, सियोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी और कुणाल सिंह मुंडा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, उनके पास से एक देशी पिस्तौल, सोने का एक ब्रेसलेट, बगैर पंजीकरण संख्या वाला एक स्कूटर और एक ऑटोरिक्शा समेत अन्य सामान बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले भी हत्या, चोरी और लूटपाट समेत अन्य मामलों में संलिप्त रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।
भाषा यासिर रंजन
रंजन

Facebook


