झारखंड : पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत, 166 नए मामले
झारखंड : पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत, 166 नए मामले
रांचर, 17 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 928 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में अभी तक कुल 1,06,230 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 1,06,230 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1,02,548 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और फिलहाल कोविड-19 के लिए 2,754 लोगों का इलाज चल रहा है। महामारी से अभी तक कुल 928 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से हुई चार मौतों में से दो रांची में जबकि दुमका और धनबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
भाषा इन्दु अर्पणा
अर्पणा

Facebook


