झारखंड: रांची में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, भाई घायल

झारखंड: रांची में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, भाई घायल

झारखंड: रांची में सड़क दुर्घटना में लड़की की मौत, भाई घायल
Modified Date: September 13, 2025 / 12:25 am IST
Published Date: September 13, 2025 12:25 am IST

रांची, 12 सितंबर (भाषा) झारखंड के रांची में शुक्रवार को एक स्कूटी के स्कूल बस के पहिये के नीचे आने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों लोग स्कूटी पर सवार होकर टाटीसिलवई जा रहे थे और खेलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेलगांव इलाके में यह हादसा हो गया।

लड़की की पहचान रिशिका (17) के रूप में हुई है और उसके भाई का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गड्ढे से बचने की कोशिश में वह अपनी स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठी और उसी दिशा से आ रही बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई।’’

भाषा

यासिर देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में