झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर ‘जान से मारने’ की धमकी, शिकायत दर्ज
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर ‘जान से मारने’ की धमकी, शिकायत दर्ज
रांची, आठ सितंबर (भाषा) झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को दावा किया कि कल जब वह बोकारो में थे तो उन्हें फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी।
अंसारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को बोकारो स्टील सिटी थाने में फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री ने रविवार आधी रात को मिली जान से मारने की धमकी के संबंध में मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम नंबर का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’
अंसारी ने कहा, ‘‘फोन करने वाले ने कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया… और मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी। यह एक गंभीर मामला है और मुझे अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने की कोशिश की जा रही है।’’
मंत्री के निजी सचिव अजहरुद्दीन ने अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
भाषा यासिर नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


