Jharkhand IAS Transfer List PDF: आईएएस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, देखिए 36 अधिकारियों को कहां मिली नई पोस्टिंग

Jharkhand IAS Transfer List PDF: आईएएस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, देखिए 36 अधिकारियों को कहां मिली नई पोस्टिंग

Jharkhand IAS Transfer List PDF: आईएएस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, देखिए 36 अधिकारियों को कहां मिली नई पोस्टिंग

Jharkhand IAS Transfer List PDF: आईएएस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए इतने जिलों के कलेक्टर, देखिए 36 अधिकारियों को कहां मिली नई पोस्टिंग / image: AI Generated

Modified Date: May 24, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: May 24, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड सरकार ने 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला
  • गढ़वा, खूंटी और देवघर जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए
  • पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 12 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

रांची: Jharkhand IAS Transfer List PDF झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 36 अधिकारियों का तबादला किया, नियुक्तियां कीं और अतिरिक्त प्रभार सौंपे। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। अधिसूचना के अनुसार, तीन जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं, जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 12 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गढ़वा में उप विकास आयुक्त का पदभार संभाल रहे थे। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि वर्तमान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त नियुक्त किया गया।

Jharkhand IAS Transfer List PDF अधिसूचना में कहा गया है कि छवि रंजन को खेल एवं युवा मामलों के विभाग का निदेशक बनाया गया है, जबकि जीशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भोर सिंह यादव को कृषि विभाग से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, 2015 बैच की अधिकारी अनन्या मित्तल को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति (जेएसएलपीएस) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह गढ़वा के उपायुक्त का पदभार संभाल रही थी। इसके अनुसार, नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सत्येन्द्र कुमार को पेय जल एवं स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

अधिसूचना संख्या पदाधिकारी का नाम (भा.प्र.से.) वर्तमान पदस्थापन नवीन पदस्थापन
3137 छवि रंजन (2011) संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग निदेशक, खेलकूद (अतिरिक्त प्रभार)
3138 शशि प्रकाश झा (2011) कार्यपालक निदेशक, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी आदि झारखण्ड खेल प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार)
3139 जिशान कमर (2013) अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट
3140 राजीव रंजन (2013) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (अतिरिक्त प्रभार: प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना)
3141 सुनील कुमार सिंह (2013) निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विशेष सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
3142 विजय कुमार गुप्ता (2013) विशेष सचिव, वित्त विभाग प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर
3143 फैज अक अहमद मुमताज (2014) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
3144 भोर सिंह यादव (2014) निदेशक, कृषि अपर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (अतिरिक्त प्रभार: MD, JEMCL)
3145 वरूण रंजन (2014) प्रबंध निदेशक, JIIDCO आदि (अतिरिक्त प्रभार) – विवरण में स्पष्ट नहीं
3146 सत्येन्द्र कुमार (2014) प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
3147 पशुपति नाथ मिश्रा (2014) उप विकास आयुक्त, गढ़वा जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गढ़वा
3148 निदेशक, उद्यान निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी
3149 माधवी मिश्रा (2015) जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गढ़वा Director, JSAC तथा CEO, अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब
3150 अनन्य मित्तल (2015) निदेशक, पर्यटन CEO, JSLPS तथा अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
3151 आर० रॉनिटा (2015) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
3152 नमन प्रियेश लकड़ा (2015) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत निदेशक, पर्यटन
3153 अंजली यादव (2015) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत परीक्षा नियंत्रक, झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
3154 विद्यानन्द शर्मा पंकज (2015) अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग निदेशक, कृषि
3155 रोबिन टोप्पो (2015) अपर सचिव, श्रम, नियोजन विभाग निदेशक, पशुपालन
3156 आलोक शिकारी कच्छप (2015) परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूँटी प्रबंध निदेशक, अनु. जनजाति सहकारिता विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार)
3157 अनिलसन लकड़ा (2015) अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग निबंधन, महानिरीक्षक
3158 नीरज कुमार सिंह (2015) अपर सचिव, उद्योग विभाग उत्पाद आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार: MD, झारखण्ड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन)
3159 कर्ण सत्यार्थी (2016) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, वित्त विभाग
3160 गरिमा सिंह (2016) प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट CEO, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार)
3161 चंदन कुमार (2016) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आई.टी.
3162 प्रीति रानी (2016) अपर सचिव, उद्योग विभाग निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प (अतिरिक्त प्रभार: MD, माटी कला बोर्ड)
3163 प्रेरणा दीक्षित (2017) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
3164 शशि प्रकाश सिंह (2017) जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, देवघर अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार: ED, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी)
3165 कुमार ताराचन्द (2017) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
3166 कीर्तिश्री जी (2017) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
3167 समीरा एस० (2018) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
3168 दिनेश कुमार यादव (2018) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग
3169 कुमार सौरभ भुवानिया (2019) जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, खूँटी जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, देवघर
3170 मो० जावेद हुसैन (2019) उप विकास आयुक्त, पलामू जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, खूँटी
3171 विस्युते श्रीकांत यशवंत (2021) अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह उप विकास आयुक्त-सह-CEO, जिला परिषद, गोड्डा
3172 अनिमेश रंजन (2021) अनुमण्डल पदाधिकारी, खूरी-महुआ उप विकास आयुक्त-सह-CEO, जिला परिषद, गुमला

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"