झारखंड: विस्फोट के बाद घटनास्थल से रसोई गैस के सिलेंडर चोरी होने की घटना में नौ पुलिसकर्मी निलंबित

Ads

झारखंड: विस्फोट के बाद घटनास्थल से रसोई गैस के सिलेंडर चोरी होने की घटना में नौ पुलिसकर्मी निलंबित

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 02:37 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 02:37 PM IST

मेदिनीनगर, 17 मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक इमारत के भूतल (‘बेसमेंट’) में विस्फोट हो जाने के बाद वहां से रसोई गैस के 43 सिलेंडर के कथित रूप से चोरी होने के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट बैरिया चौक स्थित इमारत के ‘बेसमेंट’ में हुआ, जहां रसोई गैस के 61 सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद ‘बेसमेंट’ की पिछली दीवार ध्वस्त हो जाने से घटनास्थल से कुल 43 सिलेंडर गायब हो गए।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नौ कर्मियों को निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह चोरी घटनास्थल पर तैनात कर्मियों की सुरक्षा में हुई चूक के कारण हुई।

पुलिस ने बताया कि अजय साहू की पांडू में गैस एजेंसी है और उनके खिलाफ अपने आवास पर अवैध रूप से सिलेंडर की जमाखोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा यासिर रंजन

रंजन