झारखंड: दामोदर नदी में नहाते समय डूबने से एक लड़के की मौत, दूसरा लापता

Ads

झारखंड: दामोदर नदी में नहाते समय डूबने से एक लड़के की मौत, दूसरा लापता

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 07:00 PM IST

रामगढ़, 17 मई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को दामोदर नदी में नहाते समय एक लड़के की डूबने के कारण मौत हो गई और उसका साथी लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि तीन किशोर लड़के यहां रौता गांव के पास नदी में नहाने गए थे और उसी समय यह घटना घटी।

रामगढ़ के उपमंडल अधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘तीनों किशोरों में से 13 और 12 साल की उम्र के दो लड़के पानी में बहकर लापता हो गए, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। लापता में से एक लड़के का शव बरामद कर लिया गया है।’’

रामगढ़ थाने के प्रभारी ने बताया कि एक लड़का अब भी लापता है और उसे ढूंढने के लिए अभियान जारी है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश