झारखंड: लोहरदगा में बिजली तार की चपेट में आई पिकअप वैन, एक की मौत

झारखंड: लोहरदगा में बिजली तार की चपेट में आई पिकअप वैन, एक की मौत

Modified Date: May 27, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: May 27, 2026 7:29 pm IST

लोहरदगा, 27 मई (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार को साउंड उपकरण ले जा रही एक पिकअप वैन कथित तौर पर बिजली के तार के संपर्क में आ गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब दो बजे कुरु पुलिस थाना क्षेत्र के बडकी चम्पी गांव में घटी, जब वाहन 11,000 वोल्ट के एक ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें यात्रा कर रहे चार लोगों की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई।

कुरु पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अजीत कुमार ने बताया, “इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान सुमित ओरांव के रूप में हुई है, जो सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा नवाटोली निवासी थे।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की पहचान विश्राम ओरांव (20) के रूप में हुई है जबकि अन्य दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में