Jharkhand Couple Naked walk : अवैध संबंध के शक में महिला-पुरुष के साथ हुई हैवानियत! इस हालत में पूरे गांव में घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित अवैध संबंध के आरोप में एक महिला और पुरुष के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jharkhand Couple Naked walk / Image Source : ai
- कथित अवैध संबंध के शक में महिला-पुरुष से मारपीट।
- चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का आरोप।
- VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस।
पाकुड़ : Jharkhand Couple Naked walk : झारखंड के पाकुड़ जिले में कथित अवैध संबंध को लेकर एक महिला और पुरुष को ग्रामीणों द्वारा पीटे जाने तथा चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, 20 वर्ष की उम्र के आसपास के दोनों शादीशुदा व्यक्तियों को अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ीडुबा गांव में पिछले कुछ दिन से एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था।पुलिस ने बताया कि बाहर काम करने वाले महिला के पति को किसी तरह इस संबंध की जानकारी मिली, तो उसने फोन पर ग्रामीणों से बात करके इसकी पुष्टि करने के लिए कहा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद शुक्रवार रात दोनों घर के अंदर मिले।अमरापाड़ा थाने के प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने कहा, “ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, पिटाई की और चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया। उन्हें एक ग्रामीण के घर में बंधक बनाकर रखा गया।”भेंगरा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद सोमवार को दोनों को बचाया गया।
20 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि महिला ने सात नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस ने विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।पुलिस ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से पुरुष और महिला दोनों को फिलहाल थाने में रखा गया है।उसने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुढ़ीडुबा गांव में पुलिस शिविर स्थापित किया गया है।
ये भी पढ़ें
- CG Police Salary Scam News: पुलिस विभाग में करोड़ों का घोटाला, कर्मचारियों ने ही कर दिया खेला, वेतन-भत्ते के भुगतान में ऐसे करते थे हेराफेरी
- Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
- Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Facebook


