झारखंड: भोजनालय के मालिक की गोली मारकर हत्या

झारखंड: भोजनालय के मालिक की गोली मारकर हत्या

झारखंड: भोजनालय के मालिक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: June 12, 2023 / 01:42 pm IST
Published Date: June 12, 2023 1:42 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 12 जून (भाषा) झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबर थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को एक भोजनालय के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छोटू कुमार (22) एक ग्राहक को खाना परोस रहा था, जब आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दी। उसके पेट और सीने पर गोली लगी थी।

पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। हमलावर अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद हत्या का विरोध करते हुए बाजार में लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (लेस्लीगंज) आलोक कुमार तुती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में