कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित, यहां फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीज

चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी छात्राओं की उम्र 17 से 18 वर्ष है। Jharkhand: Ten girl students infected with coronavirus at Kasturba Vidyalaya in Chatra

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10 छात्राएं कोरोना संक्रमित, यहां फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीज

covid test

Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 6, 2022 1:43 am IST

10 girl students infected with coronavirus : चतरा (झारखंड), 5 मई । चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ दस छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी छात्राओं की उम्र 17 से 18 वर्ष है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि चतरा में आज लगभग चार महीने के अंतराल के बाद कोविड जांच में प्रतापपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दस छात्राएं संक्रमित पायी गयीं।

read more: बड़ी खबर: दो अज्ञात बदमाशों ने महिला को मारी गोली, शराब देने से किया था मना

10 girl students infected with coronavirus : उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर सभी संक्रमित छात्राओं को चिकित्सिकीय निरीक्षण में अलग रखा गया है और अन्य छात्राओं की भी जांच की जा रही है।

इस बीच जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे राज्य में आज सिर्फ चार अन्य कोरोना संक्रमित पाये गये जिन्हें मिलाकर समूचे झारखंड में इस समय कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47 हो गयी है।

read more: Chhattisgarhi News : बिहनिया ले जानव प्रदेस के हाल छत्तीसगढ़ी में | हमर बानी हमर गोठ | 06 May 2022

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com