झारखंड: विवाहत्तेर संबंध के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Ads

झारखंड: विवाहत्तेर संबंध के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 04:17 PM IST

चाईबासा, पांच अगस्त (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में विवाहेत्तर संबंध होने के संहेद में 53 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने बताया कि मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंगल हेम्ब्रम (38), उसके बड़े भाई कुशनू हेम्ब्रम (45) और गणेश हेम्ब्रम (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पातरहातु गांव के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुंडिया सिंकू (53) का शव सोमवार को बरामद किया गया तथा वह भी इसी गांव के रहने वाले थे।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों को संदेह था कि सिंकू का मंगल की पत्नी के साथ अवैध संबंध है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों द्वारा सिंकू की हत्या करने की बात कबूल किए जाने के बाद पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई तीन लाठियां बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश