Annupur Witchcraft Murder : ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार! अंधविश्वास में डूबे रिश्तेदारों ने कर दिया ऐसा कांड कि कांप उठे लोग

Ads

Annupur Witchcraft Murder : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी और घटना के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

  • Reported By: Rambhuvan Gautam

    ,
  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 04:37 PM IST

Annupur Witchcraft Murder / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया।
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • प्रारंभिक जांच में जादू-टोने के शक और पुराने पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

अनूपपुर : Annupur Witchcraft Murder :  मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम केरहा भेलमा का है। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त को कोमल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव में रहने वाली रामबाई गोंड, जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो चुकी थी, अकेले रहती थीं। उनका परिवार के कुछ लोगों से पुराना विवाद भी चल रहा था। 2 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसने घर के सामने शोर-शराबा सुना। बाहर निकलकर देखा तो रामबाई के भतीजे सुरेश गोंड और फूल सिंह गोंड कथित तौर पर उनके साथ मारपीट कर रहे थे।

जादू-टोने के शक में हत्या

आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों उन्हें उठाकर उनके घर की ओर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के डर से वह बीच-बचाव नहीं कर सका और अपने काम से बाहर चला गया। Crime In Mp अगले दिन सुबह जब रामबाई घर पर दिखाई नहीं दीं तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में जादू-टोना के शक और पुराने पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारण और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें