लातेहार (झारखंड), 30 नवंबर (भाषा) झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो माओवादियों को बुधवार को लातेहार जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात तुलबुल तालाब के पास एक इलाके में छापा मारा गया और दोनों माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 12 गोलियां, एक एसयूवी गाड़ी और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि इनमें से एक माओवादी रामगढ़ और लातेहार जिलों में 10 मामलों में वांछित था।
भाषा सिम्मी वैभव
वैभव